फिट कैसे ठीक होते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 15:18

मिर्गी के रोग से पीड़ित व्यक्ति को ऐसी जगह से दूर रहना चाहिए जहां काम का प्रेशर अधिक होता है। इसके अलावा रिलेक्स करने के लिए आराम करना चाहिए। इससे मांसपेशियों को भी आराम मिलता है और मिर्गी का दौरा पड़ने के चांस कम हो जाते हैं। इसके अलावा आप लोग मेडिटेशन, योग, कर सकते हैं।

गौमुखासन

मिर्गी की समस्या में कारगर
माइग्रेन सो दूर भगाए
लिवर, किडनी के लाभकारी
दिल के मरीजों के लिए लाभकारी
मोटापा कम करने में करे मदद
गुस्सा, चिड़चिड़ापन से दिलाए छुटकरा

अंगूर

मिर्गी से पीड़ित व्यक्ति के लिए अंगूर एक कारगर फल है। इस बीमारी से ग्रसित इंसान को ज्यादा से ज्यादा अंगूर का सेवन करना चाहिए। रोजाना नाश्ते में अंगूर का सेवन ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा। अंगूर में ऐसे में तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग को शांत रखने में काफी सहायक साबित होते हैं।

कद्दू

मिर्गी के मरीजों के लिए कद्दू का सेवन भी काफी फायदेमंद बताया गया है। कद्दू के रस का सेवन मिर्गी के दौरे कम करने में काफी मददगार है। इसके अलावा इस बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए कद्दू की सब्जी भी काफी असरदार मानी गई है।

तुलसी

तुलसी को धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक तौर पर भी काफी उपयोगी माना जाता है। तुलसी को इस्तेमाल कई तरह के रोग में किया जाता है। मिर्गी भी इन्हीं बीमारियों में से एक है। मिर्गी के मरीजों के लिए तुलसी को रामबाण इलाज माना जाता है। प्रतिदिन 10 तुलसी के पत्ते अच्छे से धोकर और फिर चबा-चबाकर खाने से मिर्गी के दौरे आने कम हो जाते हैं।

प्याज

मिर्गी के मरीजों के लिए प्याज को भी असरदार बताया गया है। पुराने समय से इस बीमारी के लिए प्याज का इस्तेमाल किया जा रहा है। लगातार मिर्गी के दौरे से परेशान व्यक्ति को दो चम्मच प्याज का रस और इसके बाद दो चम्मच जीरा पाउडर देने से मिर्गी के दौरे में काफी आराम मिलता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info